दिल्ली प्रवास में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से मिले छाया विधायक महेश साहू, क्षेत्र के विकास कार्यों पर हुई चर्चा

खरसिया विधानसभा की आधारभूत जरूरतों और जनहित से जुड़े विषयों को लेकर की सौजन्य भेंट, केंद्रीय मंत्री ने हरसंभव सहयोग का दिया आश्वासन
खरसिया। दिल्ली प्रवास के दौरान खरसिया विधानसभा क्षेत्र के छाया विधायक महेश साहू ने साथियों के साथ केंद्रीय मंत्री तोखन साहू से सौजन्य भेंट की। इस दौरान खरसिया विधानसभा क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, आधारभूत आवश्यकताओं और जनहित से जुड़े विभिन्न विषयों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

छाया विधायक महेश साहू ने क्षेत्र की प्रमुख आवश्यकताओं एवं जन-अपेक्षाओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया। उन्होंने खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक सहयोग एवं मार्गदर्शन की अपेक्षा रखी।
केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने क्षेत्र के विकास से जुड़े विषयों पर सकारात्मक चर्चा करते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार जनहित और विकास कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस दौरान जनपद पंचायत खरसिया के सांसद प्रतिनिधि हितेश सोनू द्विवेदी, बालकृष्ण साहू, नरेंद्र साहू एवं जागेश्वर साहू भी उपस्थित रहे।
मुलाकात के दौरान क्षेत्र के विकास, जनसेवा और संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर भी सकारात्मक चर्चा हुई।



