जीवनलाल पटेल जी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए छाया विधायक महेश साहू, शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

डोंगीतराई में दशगात्र कार्यक्रम में पहुंचकर व्यक्त की शोक संवेदना, जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों की रही उपस्थिति

छाया विधायक महेश साहू जी ग्राम डोंगीतराई में जीवनलाल पटेल जी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार से मुलाकात की और परिवारजनों को ढांढस बंधाया।

इस अवसर पर राधे लाल पटेल, शियाम लाल पटेल, मनमोज चौहान, धनुजय पटेल, विजय पटेल एवं सरपंच मनबोध चौहान सहित अन्य गणमान्य नागरिकों एवं ग्रामीणों की उपस्थिति रही। छाया विधायक महेश साहू जी ने दिवंगत आत्मा की शांति एवं शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button