रक्षा बंधन पर छाया विधायक महेश साहू ने दी शुभकामनाएं, भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास को बताया रिश्तों की सबसे बड़ी ताकत

भाई-बहन के स्नेह, सम्मान और आत्मीयता का पर्व है रक्षाबंधन

रक्षाबंधन के पावन पर्व पर छाया विधायक महेश साहू जी  ने क्षेत्रवासियों और समस्त बहनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल भाई की कलाई पर राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच प्रेम, विश्वास, स्नेह और जिम्मेदारी के अटूट रिश्ते का प्रतीक है। यह पर्व हमें बहनों के सम्मान और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्व को याद दिलाता है।

छाया विधायक महेश साहू जी ने कामना की कि रक्षाबंधन का यह पावन पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, खुशहाली और नई ऊर्जा लेकर आए। उन्होंने सभी बहनों और भाइयों से इस पवित्र रिश्ते की गरिमा को बनाए रखने का आह्वान करते हुए एक बार फिर रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button