ग्राम मुड़पार में दशकर्म कार्यक्रम में शामिल हुए छाया विधायक श्री महेश साहू जी

खरसिया । ग्राम मुड़पार में श्री योगेन्द्र मनोहर पटैल जी के दशकर्म कार्यक्रम में छाया विधायक श्री महेश साहू जी ने सम्मिलित होकर शोकाकुल परिवार से भेंट की तथा दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त कीं।
इस दुःख की घड़ी में परिवार के साथ उपस्थित होकर श्री महेश साहू जी ने कहा कि अपनों को खोने का दुःख शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता। ऐसे कठिन समय में परिवार के साथ खड़ा रहना और उन्हें संबल देना ही सच्ची मानवीय संवेदना है।

उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
इस अवसर पर श्री योगेन्द्र महाराज जी, श्री नूतन पटैल जी, श्री दिनेश पटैल जी, श्री हरिओम पटैल जी, श्री चितावर सिदार जी, श्री शेखर डनसेना जी, श्री बृजमोहन पटैल जी, श्री पदमन पटैल जी, श्री सुरेश यादव जी एवं श्री निरालाल पटैल जी सहित परिवारजन एवं क्षेत्र के गणमान्यजन उपस्थित रहे।

🙏 ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें एवं शोक संतप्त परिवार को संबल दें।
ॐ शांति। ॐ शांति। ॐ शांति। 🙏



