आस्था के दो पावन पर्व, खुशियों से भरे हर घर की मंगलकामना… हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी पर छाया विधायक महेश साहू ने दी हार्दिक शुभकामनाएं

हर घर में सुख-शांति, समृद्धि और खुशहाली का हो वास—पावन पर्वों पर छाया विधायक महेश साहू का आत्मीय संदेश

हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी के पावन पर्व पर छाया विधायक महेश साहू जी ने समस्त जनों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इस अवसर पर सभी के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की मंगलकामना की।

हरतालिका तीज को श्रद्धा, समर्पण और दांपत्य जीवन की मंगलकामनाओं का पर्व बताते हुए उन्होंने सभी माताओं एवं बहनों को तीज पर्व की शुभकामनाएं दीं। वहीं, भगवान श्री गणेश की आराधना के पावन अवसर पर उन्होंने विघ्नहर्ता गणपति बप्पा से सभी के जीवन में सुख-समृद्धि और मंगल बनाए रखने की प्रार्थना की।

छाया विधायक महेश साहू जी  ने कहा कि हमारे पर्व केवल धार्मिक आस्था के प्रतीक नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता की मजबूत पहचान भी हैं। उन्होंने कामना की कि इन पावन पर्वों की खुशियां हर परिवार तक पहुंचे और सभी के जीवन में नई उमंग, उत्साह एवं सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button