छाया विधायक महेश साहू ग्राम सूती में स्व. श्रीमती पार्वती पटेल जी के दशकर्म कार्यक्रम में पहुंचे शोकाकुल परिवार से की आत्मीय भेंट

परिजनों से मिलकर व्यक्त की संवेदना, दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
खरसिया। ग्राम सूती में श्री मनोज पटेल जी भाभी स्वर्गीय श्रीमती पार्वती पटेल जी के दशकर्म कार्यक्रम में छाया विधायक श्री महेश साहू जी पहुंचे। उन्होंने शोकाकुल परिवार के सदस्यों से आत्मीय भेंट-मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
इस दौरान छाया विधायक श्री महेश साहू जी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाया और ईश्वर से परिवारजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।
श्री बादी कुमार पटेल जी एवं श्री अरूण पटेल जी सहित समस्त पटेल परिवार से मुलाकात के दौरान श्री महेश साहू जी ने दुःख की इस घड़ी में परिवार के प्रति अपनी संवेदनशीलता और आत्मीय सहभागिता व्यक्त की।
इस अवसर पर नूतन पटेल , मनोज पटेल , अश्वनी पटेल,श्रीमती क्रांति पटेल जी,श्रीमती राधिका पटेल जी,श्रीमती सुनीता पटेल जी,श्रीमती पिंकी पटेल जी,श्रीमती हरिद्रा पटेल जी एवं अन्य जन शामिल हुवे l




