रायगढ़ के SSP शशिमोहन सिंह को राष्ट्रीय सम्मान, छाया विधायक महेश साहू ने दी बधाई

राष्ट्रीय सम्मान से बढ़ा रायगढ़ का गौरव

रायगढ़ जिले के एसएसपी श्री शशिमोहन सिंह को उत्कृष्ट एवं सराहनीय पुलिस सेवाओं के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर छाया विधायक महेश साहू ने रायगढ़ स्थित एसपी कार्यालय पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कर्तव्यनिष्ठा और नेतृत्व का सम्मान

इस दौरान छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि श्री शशिमोहन सिंह को मिला राष्ट्रीय सम्मान उनकी कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, ईमानदारी, उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमता और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रमाण है। उनके नेतृत्व में रायगढ़ पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था को मजबूत करने, अपराध नियंत्रण तथा आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को सुदृढ़ करने के लिए किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं।

पुलिस परिवार के लिए भी गौरव का क्षण

छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिला यह सम्मान केवल एसएसपी शशिमोहन सिंह की व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि पूरे रायगढ़ जिले और रायगढ़ पुलिस परिवार के लिए गौरव की बात है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह उपलब्धि पुलिस विभाग के अधिकारियों और जवानों को और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित करेगी।

साथियों के साथ पहुंचकर दी शुभकामनाएं

इस आत्मीय मुलाकात के दौरान सांसद प्रतिनिधि हितेश सोनू द्विवेदी, विजय पटेल, दुलुचंद गवेल, नितेश बरेठ सहित अन्य साथीगण उपस्थित रहे। सभी ने एसएसपी श्री शशिमोहन सिंह को राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त करने पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button