खरसिया : डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर ‘छाया विधायक’ महेश साहू ने अर्पित किए श्रद्धासुमन, कार्यकर्ताओं के साथ लिया राष्ट्रसेवा का संकल्प

खरसिया (पुरानी बस्ती)। भारतीय जनसंघ के संस्थापक, राष्ट्र की एकता और अखंडता के प्रखर पुरोधा श्रद्धेय डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती के अवसर पर खरसिया के पुरानी बस्ती चौक में एक गरिमामयी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खरसिया विधानसभा के छाया विधायक एवं लोकप्रिय नेता महेश साहू ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए महेश साहू ने कहा, “डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी का संपूर्ण जीवन राष्ट्र निर्माण, त्याग और दूरदर्शी नेतृत्व का अनुपम उदाहरण है। उनका अमर संकल्प— ‘एक देश में दो विधान, दो प्रधान और दो निशान नहीं चलेंगे’ — आज भी हर भारतीय को राष्ट्रहित और राष्ट्रीय एकता के प्रति समर्पित होकर कार्य करने की प्रेरणा देता है।”

महेश साहू ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना से प्रेरित होकर डॉ. मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलने और क्षेत्र की जनता की सेवा के संकल्प को और सुदृढ़ करने का आह्वान किया। इस अवसर पर क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता, स्थानीय पदाधिकारी और भारी संख्या में ऊर्जावान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button