ग्राम कुलबा में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल हुए छाया विधायक श्री महेश साहू, शोकाकुल परिवार से मिलकर व्यक्त की संवेदनाएं

स्व. विनोद सिदार जी को दी श्रद्धांजलि, पिता श्री भूराऊ सिदार जी से भेंट कर दुख की घड़ी में बंधाया ढांढस
खरसिया। छाया विधायक एवं अखिल भारतीय तैलिक साहू किसान प्रकोष्ठ महासभा, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश साहू जी आज ग्राम कुलबा पहुंचे, जहां उन्होंने स्वर्गीय श्री विनोद सिदार जी के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

परिजनों से मिलकर साझा किया दुख
इस दौरान पर श्री महेश साहू जी ने दिवंगत श्री विनोद सिदार जी के पिता श्री भूराऊ सिदार जी एवं अन्य परिजनों से भेंट की। उन्होंने परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए इस कठिन समय में धैर्य और हिम्मत बनाए रखने का संबल दिया।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना
श्री महेश साहू जी ने भगवान श्री रामचंद्र जी से प्रार्थना की कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति और संबल दें।
इस दौरान श्री मनोज राठौर जी, श्री मोहन गवेल जी, श्रीमती राधा पटेल जी, श्री किशोर शर्मा जी सहित ग्रामवासी एवं अन्य साथीगण उपस्थित रहे।



