छाया विधायक श्री महेश साहू जी, साथियों सहित चपले मे काली माता मंदिर में किए दर्शन, भक्तजनों के साथ किया भोज

खरसिया /चपले । छाया विधायक श्री महेश साहू जी ने दोपहर में ग्राम चपले स्थित काली माता मंदिर पहुंचकर माँ काली के दर्शन किए। इस अवसर पर उन्होंने माता रानी की प्रतिमा के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।

मेले में पहुंचे श्रद्धालुओं एवं ग्रामीणों के बीच धार्मिक उत्साह और उल्लास का वातावरण देखने को मिला।

इस अवसर पर श्री महेश साहू जी ने भक्तजनों के साथ बैठकर भोज भी ग्रहण किया।* धार्मिक आयोजन के बीच श्रद्धालुओं के साथ उनका यह आत्मीय जुड़ाव देखने को मिला।

ग्राम चपले का काली माता मंदिर क्षेत्र के श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। मेले के अवसर पर बड़ी संख्या में भक्तजन माता के दर्शन एवं धार्मिक आयोजन में सहभागिता के लिए पहुंचते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button