छाया विधायक महेश साहू जी ने भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री श्री कर्मवीर सिंह जी से की आत्मीय सौजन्य भेंट

रायपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में हुई मुलाकात, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर व्यक्त किया सम्मान एवं अभिवादन।

प्रदेश संगठन महामंत्री से की सौजन्य मुलाकात

रायपुर। खरसिया के छाया विधायक एवं अखिल भारतीय तैलिक साहू किसान प्रकोष्ठ महासभा, नई दिल्ली के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री महेश साहू जी ने राजधानी रायपुर स्थित भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री माननीय श्री कर्मवीर सिंह जी से सौजन्य मुलाकात की।

इस दौरान श्री महेश साहू जी ने श्री कर्मवीर सिंह जी से आत्मीय भेंट कर उनका अभिवादन किया। भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ हुई इस मुलाकात में परस्पर सम्मान और सौहार्द की आत्मीय झलक देखने को मिली।

कैलाश चौहान जी भी रहे उपस्थित

इस अवसर पर श्री कैलाश चौहान जी, महामंत्री, तारापुर मंडल भाजपा युवा मोर्चा भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button