संगठनात्मक ऊर्जा से जनसेवा को नई गति: भाजपा चपले मंडल की बैठक में संगठन विस्तार एवं क्षेत्रीय विकास पर हुआ व्यापक मंथन

जिला महामंत्री विकास केडिया, छाया विधायक महेश साहू सहित वरिष्ठ नेताओं ने कार्यकर्ताओं का किया मार्गदर्शन, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क अभियान को और प्रभावी बनाने पर दिया जोर
खरसिया/चपले। भारतीय जनता पार्टी चपले मंडल की संगठनात्मक बैठक उत्साहपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई। बैठक में भाजपा जिला महामंत्री श्री विकास केडिया, छाया विधायक श्री महेश साहू, जिला कोषाध्यक्ष श्री सनत नायक, शक्ति केंद्र पालक श्री सतीश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष श्री पवन पटेल सहित मंडल के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
संगठन की मजबूती और विकास के संकल्प पर हुई सार्थक चर्चा
बैठक में संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, जनसंपर्क अभियानों तथा क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की जनसमस्याओं एवं विकास संबंधी आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखा, जिस पर वरिष्ठ नेताओं ने गंभीरतापूर्वक विचार-विमर्श किया।
कार्यकर्ताओं को मिला वरिष्ठ नेतृत्व का मार्गदर्शन
वरिष्ठ नेताओं ने संगठन की रीति-नीति एवं आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा करते हुए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता जनसेवा, राष्ट्रहित एवं संगठन के सिद्धांतों के प्रति समर्पित होकर कार्य करे तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने में सक्रिय भूमिका निभाए।
एकजुट संगठन ही सफलता की सबसे बड़ी शक्ति
बैठक के दौरान संगठनात्मक विस्तार, बूथ सशक्तिकरण एवं जनसंपर्क को और अधिक प्रभावी बनाने पर विशेष जोर दिया गया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और मजबूत बनाने तथा जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।



