Angan Milan Seva: ग्राम तेलीकोट की आंगनबाड़ी पहुंचे छाया विधायक महेश साहू, कार्यकर्ताओं का किया सम्मान

Angan Milan Seva के तहत छाया विधायक श्री महेश साहू जी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और मितानिनों को सम्मानित किया। मुनगा पौधरोपण के साथ ग्रामीणों को पोषण और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया।

खरसिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन के 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर चल रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्राम तेलीकोट में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के छाया विधायक श्री महेश साहू जी ग्राम तेलीकोट की आंगनबाड़ी पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और मितानिनों का सम्मान

कार्यक्रम के दौरान छाया विधायक श्री महेश साहू जी ने आशा कार्यकर्ता (मितानिन), आंगनबाड़ी सहायिका और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मान प्रमाण पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने स्वास्थ्य, पोषण और बच्चों की देखभाल के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना करते हुए कहा कि गांवों में इन कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण है।

‘हर-हर मुनगा, घर-घर मुनगा’ का दिया संदेश

कार्यक्रम में ‘हर-हर मुनगा, घर-घर मुनगा’ का संदेश देते हुए मुनगा (Moringa) का पौधा रोपा गया। ग्रामीणों से भी अपने घरों में मुनगा लगाने की अपील की गई। इस दौरान पूनम कुर्रे जी ने मुनगा में मौजूद आयरन, कैल्शियम, प्रोटीन और विटामिन जैसे पोषक तत्वों की जानकारी दी और इसे कुपोषण तथा एनीमिया से निपटने में उपयोगी बताया।

बच्चों और महिलाओं के पोषण की ली जानकारी

छाया विधायक श्री महेश साहू जी ने आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों, गर्भवती महिलाओं और शिशुवती माताओं को दिए जा रहे साप्ताहिक पौष्टिक आहार तथा सब्जियों के Menu की भी जानकारी ली। उन्होंने पोषण अभियान के तहत कुपोषण, एनीमिया, बौनापन और कम जन्म वजन जैसी समस्याओं को कम करने के प्रयासों पर चर्चा की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि पोषण संबंधी योजनाओं और जागरूकता को गांव-गांव तक पहुंचाने में उनकी भूमिका अहम है।

ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की रही सहभागिता

कार्यक्रम में पूनम कुर्रे जी, पुनीता जायसवाल जी, मांजरी मैडम, ओम प्रकाश बंजारे जी, हेम सागर साहू जी, महिपाल पंकज जी सहित ग्रामीणजन एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button