‘मन की बात’ से जुड़ें, राष्ट्र निर्माण के संकल्प को दें नई ऊर्जा: छाया विधायक महेश साहू

26 जुलाई को ग्राम बानीपाथर के पोलिंग बूथ क्रमांक 105 में आयोजित सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील
खरसिया। छाया विधायक महेश साहू ने भारतीय जनता पार्टी चपले मंडल के अंतर्गत ग्राम बानीपाथर, पोलिंग बूथ क्रमांक 105 में 26 जुलाई 2026 को आयोजित होने वाले माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ (136वें एपिसोड) के सामूहिक श्रवण कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है।
राष्ट्रहित के विचारों से जुड़ने का आह्वान
छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम जनभागीदारी, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक चेतना एवं सकारात्मक परिवर्तन का सशक्त माध्यम है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर राष्ट्रहित के प्रेरणादायी विचारों के सहभागी बनने का आग्रह किया।



