धर्मजयगढ़ के मां अम्बे टिकरा मंदिर पहुंचे नेता महेश साहू, प्रदेश की खुशहाली के लिए की पूजा-अर्चना

धर्मजयगढ़। जनसेवक और प्रखर नेता महेश साहू ने अपने साथियों के साथ धर्मजयगढ़ स्थित ऐतिहासिक एवं पवित्र मां अम्बे टिकरा मंदिर पहुंचकर माता रानी के दर्शन किए। इस दौरान उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर माता जी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंदिर में दर्शन के उपरांत मीडिया से चर्चा करते हुए महेश साहू ने कहा, “मां जगदंबा के श्रीचरणों में आज संपूर्ण प्रदेश एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की है। मैंने माता रानी से प्रार्थना की है कि हमारे सभी नागरिकों का स्वास्थ्य उत्तम रहे।” उन्होंने आगे कहा कि माता रानी का यह दिव्य आशीर्वाद हम सभी के जीवन में नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करेगा, जिससे जनता की सेवा करने का हमारा संकल्प और अधिक सुदृढ़ होगा।
इस अवसर पर उनके साथ क्षेत्र के कई वरिष्ठ साथी और भारी संख्या में समर्थक उपस्थित रहे, जिन्होंने माता के जयकारों के साथ मंदिर परिसर को भक्तिमय कर दिया।


