राष्ट्रभक्ति के अमर प्रतीकों को महेश साहू ( छाया विधायक खरसिया ) का शत-शत नमन, युवाओं से किया राष्ट्र प्रथम के संकल्प का आह्वान

लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती पर कहा— “महापुरुषों के विचारों को आत्मसात कर ही विकसित और आत्मनिर्भर भारत का सपना होगा साकार।”

खरसिया। लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक एवं अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद की जयंती के पावन अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने दोनों महान राष्ट्रनायकों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शत-शत नमन किया। उन्होंने कहा कि इन महापुरुषों का त्याग, तप, साहस और राष्ट्रभक्ति भारत की आत्मा है, जिसने देशवासियों में स्वतंत्रता, स्वाभिमान और राष्ट्रसेवा की अलख जगाई।

महेश साहू ने कहा कि लोकमान्य तिलक का स्वराज का मंत्र और चंद्रशेखर आज़ाद का अदम्य साहस आज भी हर भारतीय के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे इन महान विभूतियों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्रहित, समाजसेवा और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दें तथा विकसित भारत के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएँ।

उन्होंने कहा कि महापुरुष केवल इतिहास के पन्नों तक सीमित नहीं होते, बल्कि उनके विचार राष्ट्र की चेतना बनकर आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहते हैं। ऐसे महान क्रांतिकारियों का जीवन हम सभी के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा।

“लोकमान्य तिलक और अमर क्रांतिकारी चंद्रशेखर आज़ाद का बलिदान और राष्ट्रप्रेम हर भारतीय के हृदय में सदैव अमर रहेगा। उनके चरणों में शत-शत नमन।” 🇮🇳

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button