बाबा गणिनाथ गोविंद जी के प्रकटोत्सव में श्रद्धा के साथ शामिल हुए छाया विधायक महेश साहू

रायगढ़ में अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य समाज के आयोजन में पूजा-अर्चना कर बाबा गणिनाथ गोविंद जी को किया नमन, समाजजनों के साथ सांस्कृतिक आयोजनों में हुए सहभागी

रायगढ़। अखिल भारतीय मध्यदेशीय वैश्य समाज, रायगढ़ (छ.ग.) द्वारा बाबा गणिनाथ गोविंद जी के वार्षिक प्रकटोत्सव का आयोजन अधारिया सदन, कोतरा रोड, थाना के पास, रायगढ़ में किया गया। इस श्रद्धापूर्ण आयोजन में खरसिया क्षेत्र के छाया विधायक महेश साहू जी विशेष रूप से उपस्थित रहे और समाजजनों के साथ बाबा गणिनाथ गोविंद जी का श्रद्धापूर्वक स्मरण किया।

पूजा-अर्चना के साथ बाबा गणिनाथ गोविंद जी को किया नमन

कार्यक्रम में बाबा गणिनाथ गोविंद जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान उनके आदर्शों और समाज सेवा के प्रति उनके योगदान को स्मरण करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया गया।

समाजजनों की मौजूदगी से आयोजन में दिखी आत्मीयता

इस अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष उपेन्द्र प्रसाद गुप्ता जी, जिला सचिव हरिचंद्र गुप्ता जी, जिला उपाध्यक्ष मनोज गुप्ता जी, हेमंत गुप्ता जी, प्रांतीय कोषाध्यक्ष प्रमोद प्रसाद जी, जिला कोषाध्यक्ष प्रभात गुप्ता जी, वरिष्ठ सदस्य रामगोपाल साहू जी, मनोज राठौर जी एवं हरिओम पटेल जी सहित बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उत्साहपूर्ण रहा वातावरण

कार्यक्रम में महिलाओं एवं बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, गीत-संगीत तथा अन्य आयोजन किए गए। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं और महिलाओं की सहभागिता से प्रकटोत्सव का वातावरण श्रद्धा, उत्साह और सामाजिक सौहार्द से जुड़ा रहा।

सामूहिक भोज के साथ हुआ आयोजन का समापन

कार्यक्रम के अंत में अतिथियों एवं समाजजनों ने सामूहिक भोज में सहभागिता की। आपसी आत्मीयता और सामाजिक सहभागिता के साथ बाबा गणिनाथ गोविंद जी का वार्षिक प्रकटोत्सव कार्यक्रम संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button