छाया विधायक महेश साहू जी ने तीन मंडलों की बैठकों में लिया हिस्सा, सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से किया संवाद

संगठन की मजबूती, जनसंपर्क और सेवा कार्यों को लेकर हुई विस्तृत चर्चा, कार्यकर्ताओं से जनहित में सक्रिय रहने का आह्वान
खरसिया। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक कार्यक्रमों के तहत तारापुर मंडल के ग्राम कोतरा, किरोड़ीमल नगर मंडल के ग्राम पनझर तथा महका मंडल के ग्राम औरदा में मंडल मासिक बैठक एवं सेवा संकल्प अभियान कार्यशाला का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में छाया विधायक महेश साहू जी शामिल हुए। उन्होंने कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों से मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की।

सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद
कार्यशाला का आयोजन माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में सेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में चलाए जा रहे “सेवा संकल्प अभियान” के अंतर्गत किया गया। इस दौरान अभियान के उद्देश्यों और संगठन के माध्यम से किए जाने वाले सेवा कार्यों को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ विचार-विमर्श किया गया।

संगठन की आगामी योजनाओं पर हुई चर्चा
बैठक में संगठन की आगामी योजनाओं, जनसंपर्क अभियान तथा सेवा कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। छाया विधायक महेश साहू जी ने कार्यकर्ताओं से संगठन की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने तथा समाजहित में निरंतर सक्रिय रहने का आह्वान किया।
सेवा, संगठन और समर्पण के साथ कार्य करने पर जोर
उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने में कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण को महत्वपूर्ण बताते हुए सेवा, संगठन और समर्पण की भावना के साथ कार्य करने पर जोर दिया। साथ ही आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव तत्पर रहने और समाजहित में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
तीनों मंडलों के पदाधिकारी रहे मौजूद
तारापुर मंडल की बैठक में मंडल अध्यक्ष श्री गौरीशंकर पटेल, मंडल प्रभारी महामंत्रीद्वय श्री कैलाश निषाद एवं श्री क्षिति भूषण पटेल उपस्थित रहे। किरोड़ीमल नगर मंडल से जिला प्रभारी श्री प्रशांत सिंह ठाकुर, जिला मंत्री श्रीमती गायत्री केसरवानी, मंडल अध्यक्ष श्री अतुल शर्मा तथा महामंत्री श्री गजेन्द्र यादव एवं श्री भुवन पटेल शामिल हुए।
महका मंडल की बैठक में मुख्य वक्ता एवं पूर्व प्रदेश महामंत्री वरिष्ठ नेता श्री गिरधर गुप्ता, मंडल प्रभारी श्री जय प्रकाश पटेल, मंडल अध्यक्ष डॉ. हितेश गवेल तथा महामंत्रीद्वय श्री ओम प्रकाश राठौर एवं श्रीमती लक्ष्मी देवी साहू उपस्थित रहे।
बैठकें सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुईं। इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सभी ने मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।



