दुःख की घड़ी में बने संबल: छाया विधायक महेश साहू ने स्व. लाभों साहू के दशकर्म में शामिल होकर शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

खरसिया। ग्राम केनापाली में स्वर्गीय श्री लाभों साहू के दशकर्म कार्यक्रम में छाया विधायक महेश साहू शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धापूर्वक श्रद्धासुमन अर्पित किए तथा शोकाकुल साहू परिवार से आत्मीय भेंट कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि किसी प्रियजन का निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति होती है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति, धैर्य एवं संबल प्रदान करें।
इस अवसर पर श्री यदुनाथ साहू जी, श्री नरेंद्र साहू जी एवं श्री नीतेश बरेठ जी भी उपस्थित रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएँ व्यक्त कीं तथा परिजनों को ढांढस बंधाया।
कार्यक्रम श्रद्धा, संवेदना और आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुआ।



