गौवंश का संरक्षण केवल हमारी संस्कृति का दायित्व नहीं, बल्कि समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का सशक्त आधार है : महेश साहू ( छाया विधायक खरसिया )

हमारी सरकार गौवंश के संरक्षण, संवर्धन एवं समग्र विकास के लिए पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है।
रायपुर में आयोजित “गौ सेवा संगम” कार्यक्रम युवा पीढ़ी को गौमाता की सेवा, संरक्षण और भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों से जोड़ने का प्रेरणादायी अवसर बना। यह आयोजन समाज में गौसेवा के प्रति जागरूकता, संवेदनशीलता और सहभागिता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।



