नव निर्मित प्रतिष्ठान ‘माधवप्रिया प्रसादम’ के भव्य शुभारंभ पर छाया विधायक महेश साहू साथियों सहित पहुँचे, संचालकों को दी शुभकामनाएँ

आत्मीय सौजन्य भेंट कर प्रतिष्ठान के सफल संचालन, निरंतर प्रगति एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की

खरसिया। छाया विधायक महेश साहू अपने साथियों के साथ नगर स्थित नव निर्मित प्रतिष्ठान “माधवप्रिया प्रसादम (Madhavpriya Prasadam)” पहुँचे। इस दौरान उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकगण श्री टेकचंद गुप्ता, श्री गुलाब गुप्ता एवं श्री सचिन गुप्ता से आत्मीय सौजन्य भेंट कर उन्हें प्रतिष्ठान के भव्य शुभारंभ पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।

इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि स्थानीय उद्यमियों द्वारा आधुनिक एवं उत्कृष्ट सुविधाओं से युक्त प्रतिष्ठानों का विकास क्षेत्र की आर्थिक प्रगति, रोजगार सृजन तथा व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा प्रदान करता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि “माधवप्रिया प्रसादम” अपनी गुणवत्ता, उत्कृष्ट सेवा एवं जनविश्वास के बल पर खरसिया की विशिष्ट पहचान बनकर सफलता के नए आयाम स्थापित करेगा।

संचालकगण श्री टेकचंद गुप्ता, श्री गुलाब गुप्ता एवं श्री सचिन गुप्ता ने छाया विधायक महेश साहू एवं उनके साथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए शुभकामनाओं और स्नेह के लिए आभार व्यक्त किया। इस दौरान आत्मीय वातावरण में विभिन्न समसामयिक विषयों पर चर्चा हुई तथा प्रतिष्ठान की निरंतर उन्नति, समृद्धि एवं सफल संचालन की मंगलकामनाएँ व्यक्त की गईं।

गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि श्री हितेश (सोनू) द्विवेदी, श्री कैलाश शर्मा जी, श्री मनोज राठौर जी एवं श्री नितेश बरेठ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button