स्व. मोक्ष साहू की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रीमद्भागवत मूलपाठ में शामिल हुए छाया विधायक महेश साहू

डुमरपाली में पंचदिवसीय भागवत मूलपाठ एवं वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम, श्रद्धालुओं के साथ की पूजा-अर्चना

डुमरपाली (देवरी)। स्वर्गीय मोक्ष साहू की पुण्यतिथि की स्मृति में ग्राम डुमरपाली (देवरी) में आयोजित पंचदिवसीय श्रीमद्भागवत महापुराण, भागवत मूलपाठ एवं वार्षिक श्राद्ध कार्यक्रम में खरसिया के छाया विधायक महेश साहू शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर स्वर्गीय मोक्ष साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की और परिवारजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

धार्मिक आयोजन में श्रद्धालुओं ने लिया भाग

कार्यक्रम में कथा व्यास पं. कौशलेंद्र तिवारी जी महाराज, देवरी वाले के सानिध्य में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न हो रहे हैं। पंचदिवसीय आयोजन के तहत 8 अगस्त को वेदी पूजन एवं पाठ से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ, जबकि 9 और 10 अगस्त को पूजन-पाठ एवं संध्या आरती का आयोजन किया गया। 11 अगस्त को हवन एवं पूर्णाहुति के साथ महाप्रसाद का आयोजन किया गया।
12 अगस्त को वार्षिक श्राद्ध एवं ब्राह्मण भोज

आयोजन के अंतिम दिन 12 अगस्त को स्वर्गीय मोक्ष साहू की स्मृति में वार्षिक श्राद्ध एवं ब्राह्मण भोजन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं क्षेत्रवासियों के शामिल होने की उम्मीद है।

परिवारजनों ने किया सादर आमंत्रित

यह धार्मिक आयोजन दादी बहारतिन साहू, श्री ज्योतिष साहू-श्रीमती श्यामा साहू एवं श्री लाभोराम साहू-श्रीमती शिवकुमारी साहू द्वारा आयोजित किया जा रहा है। परिवार की ओर से सभी श्रद्धालुओं से सपरिवार कार्यक्रम में शामिल होकर धार्मिक आयोजन का पुण्य लाभ लेने का आग्रह किया गया है।

स्वर्गीय मोक्ष साहू का जन्म 20 मार्च 2008 को हुआ था और 11 अगस्त 2025 को उनका निधन हुआ। उनकी पुण्यतिथि की स्मृति में यह धार्मिक आयोजन श्रद्धा एवं आस्था के साथ आयोजित किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button