खरसिया विधानसभा के पुटकापुरी में शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजकों की बैठक संपन्न, महेश साहू ने दिया संगठन सशक्तिकरण का मंत्र

संगठनात्मक बैठक में आगामी कार्यक्रमों की बनी रणनीति
पुटकापुरी। खरसिया विधानसभा क्षेत्र के सूपा मंडल अंतर्गत शक्ति केंद्र पुटकापुरी में भारतीय जनता पार्टी की शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजकों की महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में खरसिया के छाया विधायक महेश साहू विशेष रूप से शामिल हुए। उन्होंने संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा करते हुए आगामी कार्यक्रमों, बूथ सशक्तिकरण एवं संगठन विस्तार को लेकर कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
छाया विधायक महेश साहू ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का किया आह्वान
बैठक को संबोधित करते हुए छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी ताकत उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शक्ति केंद्र प्रभारी, संयोजक एवं सहसंयोजक अपने-अपने क्षेत्र में नियमित जनसंपर्क करें, संगठनात्मक गतिविधियों को गति दें तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाने का कार्य करें। उन्होंने कहा कि बूथ जितना मजबूत होगा, संगठन उतना ही सशक्त बनेगा।
लोचन पटेल प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से सक्रिय भूमिका निभाने का किया आग्रह
बैठक को संबोधित करते हुए सूपा मंडल प्रभारी लोचन पटेल ने कहा कि शक्ति केंद्र संगठन की सबसे महत्वपूर्ण इकाई है। प्रत्येक कार्यकर्ता यदि अपने दायित्वों का निष्ठा एवं समर्पण के साथ निर्वहन करेगा तो संगठन निश्चित रूप से और अधिक मजबूत होगा। उन्होंने सभी प्रभारियों, संयोजकों एवं सहसंयोजकों से आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।
संगठन विस्तार एवं बूथ सशक्तिकरण पर हुई विस्तृत चर्चा= प्रदीप पटेल,अध्यक्ष मंडल सूपा
बैठक में बूथ सशक्तिकरण, संगठन विस्तार, आगामी कार्यक्रमों की तैयारियों तथा कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। इस अवसर पर उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा प्रत्येक बूथ पर भाजपा को सशक्त करने का संकल्प लिया।
पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता रहे उपस्थित
बैठक में सूपा मंडल प्रभारी लोचन पटेल, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पटेल, सहसंयोजक (सहकारिता प्रकोष्ठ) मनोज राठौर, मंडल महामंत्री कमलधर नायक, मंडल महामंत्री गौतम गुप्ता, कोषाध्यक्ष मनोज गोयल, डोल नारायण गुप्ता तथा शक्ति केंद्र प्रभारी,
संयोजक एवं सहसंयोजकगण—गुलाब लहरे, यशवंत प्रधान, दिलेश्वर गुप्ता, चैन सिंह बरेठ, गोकुल यादव, श्याम कुमार किशन, नूतन सिंह पटेल, योगेश पटेल, मनीराम सिदार एवं भवानी पटेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



