Seva Jyoti Yatra: रायगढ़ में विकसित भारत संकल्प सभा, छाया विधायक श्री महेश साहू जी हुए शामिल

रायगढ़। प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सार्वजनिक जीवन में जनसेवा एवं राष्ट्रसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित ‘सेवा ज्योति यात्रा’ एवं ‘विकसित भारत संकल्प सभा’ में खरसिया क्षेत्र के छाया विधायक श्री महेश साहू जी शामिल हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमूह ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी का लाइव संबोधन सुना। प्रधानमंत्री जी ने विकसित भारत, सुशासन, आत्मनिर्भरता और जनभागीदारी के माध्यम से राष्ट्र निर्माण को और मजबूती देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी जी, छत्तीसगढ़ राज्य भंडार गृह निगम के अध्यक्ष श्री चंदू लाल साहू जी की अध्यक्षता तथा श्री अरुण धर दीवान जी की गरिमामयी उपस्थिति रही।

राष्ट्र प्रथम की भावना, जनसेवा का संकल्प और विकसित भारत का लक्ष्य—कार्यक्रम का यही मूल संदेश रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button