प्रतिभा का सम्मान: नीट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले रोहन कुमार राठिया से मिलने उनके गृह ग्राम बरभौना पहुँचे छाया विधायक महेश साहू

साथियों सहित आत्मीय भेंट कर दी शुभकामनाएँ, चिकित्सा क्षेत्र में उज्ज्वल भविष्य एवं उत्कृष्ट सेवा की कामना
खरसिया/बरभौना। छाया विधायक महेश साहू अपने साथियों के साथ ग्राम बरभौना पहुँचकर नीट (NEET) परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले प्रतिभाशाली छात्र रोहन कुमार राठिया से आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने 720 में से 408 अंक प्राप्त कर सफलता अर्जित करने पर रोहन कुमार राठिया को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं।

रोहन कुमार राठिया, श्री पुरुषोत्तम राठिया एवं श्रीमती रत्थो बाई राठिया के सुपुत्र हैं। छाया विधायक महेश साहू ने उनके माता-पिता को भी इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि किसी भी विद्यार्थी की सफलता में परिवार के संस्कार, परिश्रम और सतत प्रोत्साहन की महत्वपूर्ण भूमिका होती है।

इस अवसर पर छाया विधायक महेश साहू ने कहा कि ग्रामीण अंचल के प्रतिभाशाली युवा अपनी मेहनत, लगन और प्रतिभा के बल पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर क्षेत्र का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि रोहन कुमार राठिया भविष्य में एक सफल चिकित्सक बनकर समाज एवं राष्ट्र की सेवा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं की रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर भारतीय जनता युवा मोर्चा चपले मंडल के उपाध्यक्ष श्री किशन डनसेना जी, भारतीय जनता युवा मोर्चा चपले मंडल के महामंत्री श्री देवीनाथ पटेल जी, सांसद प्रतिनिधि जनपद पंचायत खरसिया श्री हितेश (सोनू) द्विवेदी जी, भाजपा रायगढ़ के प्रवक्ता श्री कैलाश शर्मा जी, श्री सुकलाल डनसेना जी, सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक श्री मनोज राठौर जी तथा श्री नितेश बरेठ जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी ने रोहन कुमार राठिया को उनकी उल्लेखनीय सफलता पर बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।



