छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता साहू से मिले छाया विधायक महेश साहू जी

सौजन्य भेंट के दौरान आत्मीय संवाद, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों से जुड़े विषयों पर हुई चर्चा
रायगढ़। छाया विधायक महेश साहू जी ने आज छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता साहू जी से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच आत्मीय वातावरण में संवाद हुआ।

क्षेत्र में सहज, सरल और आम लोगों के बीच रहने वाले जनसेवक के रूप में अपनी पहचान रखने वाले छाया विधायक महेश साहू जी की यह मुलाकात सामाजिक सरोकारों और जनहित से जुड़े विषयों के प्रति उनके निरंतर जुड़ाव को भी दर्शाती है।
डॉ. ममता साहू जी वर्तमान में छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष के रूप में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रही हैं। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा भी प्रदान किया गया है। ऐसे में उनसे हुई यह सौजन्य भेंट आत्मीयता और सामाजिक संवाद की दृष्टि से महत्वपूर्ण रही।
आम लोगों के बीच सहजता से घुल-मिल जाने और जनसरोकारों को प्राथमिकता देने वाले छाया विधायक महेश साहू जी की कार्यशैली में संवाद और आत्मीय संबंधों का विशेष स्थान रहा है। यही सहजता उन्हें क्षेत्र के लोगों के बीच एक प्रिय जननेता और जनसेवक के रूप में अलग पहचान देती है।



